ज़ोखिम सूचना

ज़ोखिम की पहचान करना

ज्यादा खतरे वाला निवेश
मार्जिन पर विदेशी विनिमय के कार्य में ज्यादा खतरा हो सकता है और यह प्रत्येक निवेशक के लिये उचित नही हो सकता है। लेवेरेज की अधिक मात्रा आपके विरुद्ध भी कार्य कर सकती है और आपके लिये भी। विदेशी विनिमय का व्यापार शुरू करने से पहले आप अपने लक्ष्य निर्धारित कर लें। अनुभव का स्तर और ज़ोखिम के बारे में भी विचार कर लें। सम्भावना यह भी हो सकती है कि आप के आरम्भिक निवेश में से आपको कुछ नुकसान हो, या पूरा ही नुकसान हो जाए इसलिये आपको वह धन निवेश नही करना चहिये जिसका खोना आप सहन नही कर सकते। आपको विदेशी विनिमय व्यापार से सम्बन्धित सभी प्रकार के ज़ोखिमों से परिचित होना चाहिये और किसी भी प्रकार का सन्देह होने पर स्वतन्त्र वित्तीय सलाहकार की सहायता लेनी चाहिये।

नोर्ड एफएक्स के बाज़ार के विचार
कोई भी विचार, समाचार, खोज, विश्लेषण, मूल्य या इस वेबसाइट पर प्रदान कोई अन्य सूचना बाज़ार की सामान्य स्थिति को दर्शाने के लिये दी गयी है और निवेश की सलाह नही है। नोर्ड ग्रुप इन्वेस्टमेंन्ट क० किसी भी प्रकार के नुकसान या हानि के लिये जिम्मेदार नही होगी, जिनमें शामिल है लाभ की असीमित हानि भी, जो कि इस सूचना के प्रत्यक्ष या परोक्ष प्रयोग से या इन पर निर्भरता से उत्पन्न हो सकती है।

इन्टरनेट व्यापार के ज़ोखिम:
किसी भी करार के निष्पादन में इन्टरनेट आधारित व्यापार व्यवस्था में तमाम तरह के ज़ोखिम जुड़े है जिनमें शामिल है हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर तथा इन्टरनेट की विफलता, लेकिन यह इन तक सीमित नही है। चूंकि नोर्ड एफएक्स सिग्नल पावर को नियन्त्रित नही करता है अत: आपके कम्प्यूटर तक इन्टरनेट के माध्यम से इसके रिसेप्शन या राउटिंग, आपके उपकरण का कन्फीग्रेशन या इसके कनेक्शन की विश्वस्नीयता की वजह से इन्टर्नेट के माध्यम से खरीद फरोख्त करते समय किसी भी प्रकार की सम्वाद असफलता, अवरोध या देरी के लिये हम कतई भी जिम्मेदार नही होंगें। नोर्ड एफएक्स उपकरणों को खराब होने से बचाने के लिये बैक अप उपकरण तैयार रखता है और फ़ोन के द्वारा व्यापार भी उपलब्ध होता है।

सूचना की शुद्धता:
इस वेबसाइट पर दिये गये सभी घटको में बिना किसी पूर्व सूचना के बद्लाव किया जा सकता है, और यह व्यापारियो को स्वतन्त्र रूप से निवेश सम्बन्धी निर्णय लेने में सहायता के लिये बनाई गयी है। नोर्ड एफएक्स ने वेबसाइट पर डाली गयी सूचनाओं की शुद्धता को मापने के लिये व्यापक सावधानी का परिचय दिया है लेकिन इसकी शुद्धता की गारन्टी नही ली जा सकती है और इन घटकों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से होने वाले किसी भी नुकसान के लिये या वेबसाइट को खोजने की आपकी असफलता की वजह से हुए नुकसान के लिये या लेन देन में किसी वजह से हुई देरी की वजह से या इस वेबसाइट के माध्यम से किसी भी निर्देश या सूचना को पाने में हुई देरी की वजह से हुए नुकसान के लिये हम जिम्मेदार नही होंगें।

वितरण:
यह वेबसाइट किसी भी प्रकार के वितरण के लिये नही बनाई गयी है और ना ही किसी देश या व्यक्ति द्वारा प्रयोग के लिये जहा ऐसा वितरण या प्रयोग स्थानीय कानून या नियमो के विपरीत हो सकता है। इस वेबसाइट में सन्दर्भित कोइ भी सेवा या निवेश उस व्यक्ति के लिये उपलब्ध नही होगी जहां के स्थानीय कानून या नियमों के प्रावधान ऐसी किसी सेवा या निवेश के विपरीत हो सकते है। यह वेबसाइट देखने वालो की जिम्मेदारी है कि वे उन नियमों और शर्तों का पालन करें जो उन पर लागू होती हैं।

बाज़ार के ज़ोखिम और ऑन-लाइन व्यापार:
यह व्यापारिक मंच पुरानी प्रविष्टियों और ऑर्डरों की जानकारी को उपलब्ध कराता है। नोर्ड एफएक्स पूरी कोशिश करेगा कि आपकी व्यापार मांगो को आपके द्वारा मांगें गयी मूल्य पर ही पूरा किया जाए। ऑन-लाइन व्यापार कितना भी सरल क्यों ना हो यह जरूरी नहीं कि यह मुद्रा बाज़ार से सम्बन्धित ज़ोखिम को कम कर दे। सभी भाव और व्यापार इस वेबसाइट पर दिये गये उपभोक्ता करार पर निर्भर करते है।



© 2008 - 2012 NordFX. All rights reserved आर एस एस चैनल  फेस बुक पर हामरे साथ जुडें  हमे ट्विटर पर मिलें