जुलाई 23, 2016

USDJPY मुद्रा जोड़ा विदेशी मुद्रा बाजार में या बाइनरी विकल्पों में ट्रेडिंग करते समय सबसे अधिक लोकप्रिय शीर्ष पांच जोड़ों में है, इसलिए न केवल केन्द्रीय बैंकों के गवर्नर और हेज फंडों के प्रबंधक, बल्कि विश्वभर के लाखों निजी ट्रेडर भी इसके भविष्य की चिंता करते हैं।

तो आने वाले 12-18 महीनों के दौरान जापानी येन को किसका इंतजार है?

गोल्डमैन सच्स ग्रुप के मेक्रो रणनीतिकार कामाक्षय त्रिवेदी के अनुसार, अब यह समय येन को बेचने का है, क्योंकि जापानी अर्थव्यवस्था कमजोर होने से इस मुद्रा के और कमजोर स्तर पर खिसकने की संभावना होगी। गोल्डमैन भविष्यवाणी करते हैं कि येन में वर्ष के अंदर 2002 में अंतिम बार देखे गए स्तर तक गिरावट आएगी, तथा वे  प्रति अमेरिकी डॉलर ¥130 की संख्या का उल्लेख करते हैं।      

डेयूच बैंक गोल्डमैन से पूरी तरह से सहमत है। DB रिपोर्ट करती है कि USDJPY के ¥130 के आस-पास शीर्ष पर पहुंचने के साथ, अमेरिकी डॉलर को छोड़कर येन वास्तव में सभी मुद्राओं की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

हालांकि, यह ध्यान रखना चाहिए कि गोल्डमैन तथा डेयूच बैंक के जापानी मुद्रा के लिए पूर्वानुमान संभवतः सबसे अधिक मंदी वाली भविष्यवाणियों में से एक प्रतीत होते हैं। इसलिए, उदाहरण के लिए, द इकॉनॉमी फोरकास्ट एजेंसी के अनुसार, येन ‘बस’ 107-109 येन प्रति USD की रेंज में पहुंचेगा। ब्लूमबर्ग एजेंसी द्वारा किए गए, सर्वेक्षणों के अनुसार, वे भविष्यवाणी करते हैं कि जापानी मुद्रा ¥118 के स्तर पर औसत रूप से कमजोर होगी। जोड़े के मार्च 2017 तक इस चिह्न तक पहुंचने की उम्मीद है।

ब्रोकर कंपनी NordFX के अग्रणी ब्रोकर, जॉन गॉर्डन कहते हैं, “हमें ध्यान में रखना चाहिए, कि इस मुद्रा की स्थिति को सपोर्ट करने वाला प्रमुख कारक, निर्यात है। जापान में उत्पादित कार तथा घरेलू उपकरणों की मांग ने येन के लिए मजबूत समर्थन प्रदान किया है। तथापि, आर्थिक विकास में मंदी स्पष्ट है। और यह मंदी बैंक ऑफ जापान द्वारा ऋणात्मक ब्याज दर नीति (एलआईआरपी) शुरू करने के बाद भी जारी है।“

यह उम्मीद, कि ऐसी दरें उत्पादकों तथा उपभोक्ताओं दोनों को सपोर्ट करेंगी, सही होने में विफल प्रतीत हुईं। बैंक अपने क्लाइंट को ऋण देने के बजाय स्टॉक खरीदने को वरीयता देते हैं। और वार्विक बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर बेन नाइट के अनुसार, ऐसी स्थिति जापानी बाजार के लिए बहुत ही निराशाजनक है।

हालांकि, जापानी मुद्रा के भविष्य के लिए आशावादी दृष्टिकोण हैं।

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाए जाने के कारण येन में और गिरावट हो सकती है। तथापि, BNP परिबास में कार्यरत अमेरिकी अर्थशास्त्री, लौरा रोसनर के अनुसार, ऐसी कोई भविष्यवाणी नहीं करती हैं कि ऐसी बढ़ोत्तरी 2016 या 2017 में हो सकती है (स्रोत: क्रमिक दृष्टिकोण पर बल देने के लिए फेडरल के संदेश का येलेन द्वारा नियंत्रण लेना,” ब्लूमबर्ग, 29 मार्च,2016)।

बार्क्लेज बैंक के विशेषज्ञ इस परिदृश्य से सहमत हैं, वे USDJPY जोड़े के लिए अवरोही प्रवृत्ति का पूर्वानुमान करते हैं, जोकि उनके विचार से वर्ष के अंत तक ¥95–100 के क्षेत्र तक गिरना चाहिए।

NordFX के जॉन गॉर्डन स्थिति का विश्लेषण करते हैं, “जबकि बार्क्लेज बैंक मानती है कि जोड़ा नीचे गिरेगा, इसके विपरीत, बैंक ऑफ अमेरिका के विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहले ही अपने निचले स्तर तक पहुंच चुका है, जिसके कारण सट्टा व्यापार की मात्रा बढ़ रही है।”

निश्चित रूप से, अभी भी ऐसी कुछ चीजें हैं जो येन पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। इसलिए, जापान का ऋण का दायित्व, इस देश के वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के लगभग 2.5 गुने से अधिक है, जोकि न केवल जापान सरकार की, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के लिए भी एक प्रमुख चिंता है। इस विषय पर IMF को भी एक आधिकारिक चेतावनी जारी करने के लिए बाध्य किया गया था (स्रोत: CNNMoney, 7/24/2015)। दूसरी तरफ, राष्ट्रीय ऋण का अधिकांश भाग घरेलू बाजार के परे नहीं जाता है, जोकि स्थिति की तात्कालिकता को थोड़ा कम करता है।

अन्य नकारात्मक कारक, जापानी जनसंख्या का आयु के अनुसार परिवर्तन होना है। हालांकि, यह अच्छी तरह से जाना जाता है कि येन उन प्रमुख आरक्षित मुद्राओं में से एक है जो न केवल जापानी बाजार के आर्थिक रुझान को प्रदर्शित करती है, बल्कि संपूर्ण प्रशांत क्षेत्र के देशों के बाजारों को भी दर्शाती है। इसने 1953 में विश्व मुद्रा का दर्जा हासिल किया था, और तब से इसकी दर में पर्याप्त रूप से उतार - चढाव किया गया: यदि 1982 में विनिमय दर प्रति एक डॉलर ¥277 थी, तब 30 साल बाद, 2012 में, विनिमय दर केवल ¥75 थी। अब यह ¥106 के अंक पर स्थिति को बनाए हुए है, लेकिन जोड़े का भविष्य बड़े पैमाने पर न केवल बैंक ऑफ जापान की कार्रवाइयों पर बल्कि क्षेत्र में अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की स्थिति पर भी निर्भर करेगी। कुछ ही महीनों में हम देखेंगे कि कौन सही सिद्ध होता है - गोल्डमैन सच्स और ड्यूच बैंक के विशेषज्ञ, या बार्क्लेज बैंक। NordFX  के जॉन गॉर्डन समीक्षा करते हुए कहते हैं, “यद्यपि, एक बार फिर, बहुसंख्यक विशेषज्ञ जापानी मुद्रा के 118 येन प्रति USD, या इससे अधिक के स्तर पर गिरावट की भविष्यवाणी करते हुए प्रतीत होते हैं।”


« व्यापार के मूल तत्वों को सीखना
प्रशिक्षण
प्राप्त करना
बाजार में नए हैं? प्रयोग करें “शुरूआत करना” खंड
प्रशिक्षण शुरू करें
हमारे साथ चलें (सोशल नेटवर्क में)