जनवरी 19, 2019

सबसे पहले, पिछले सप्ताह की घटनाओं की एक समीक्षा:

  • EUR/USD. परिदृश्यों में से एक ने सुझाव दिया कि युग्म मध्यावधि पार्श्व चैनल 1.1300-1.1500 की सीमाओं की ओर लौटेगा, और इसकी केंद्रीय लाइन को मुख्य लक्ष्य के रूप में कहा गया। यह ऐसा परिदृश्य है कि जिसे जीवन में लाया गया। यह पहले ही मंगलवार, जनवरी 15 थी, कि युग्म एक स्पष्ट रूप से सँकरे परास में दोलन करते हुए, 1.1400 के क्षितिज पर पहुँचा और फिर सप्ताहांत तक इसकी लंबाई के अनुदिश गति की। उसी समय, युग्म सतत् दबाव में था, जिसने कार्यकारी सप्ताह के अंत तक बियरों को इसे 1.1360 के स्तर की ओर नीचे लाने के लिए अनुमति दी।
    यूरो कई कारणों से गिर रहा है: यह यूरोजोन के कमजोर अर्थव्यवस्था संकेतक हैं (सबसे पहले, जर्मनी), और निर्यात संभावना में गिरावट, और ब्रेक्सिट के साथ गड़बड़ी। उसी समय, ब्रिटिश पाउंड को बढ़ाने का एक सक्रिय खेल हाल ही में चालू रहा है, जिसने यूरोपियन करेंसी को भी लाभांवित नहीं किया;
  • GBP/USD. EU से UK की निकासी के संभावित स्थगन और द्वितीय जनमत संग्रह के बारे में भी वार्ता की पृष्ठभूमि के विरुद्ध, ब्रेक्सिट मतदान के दौरान प्रधानमंत्री थेरेसा मे की विफलता के बाद पाउंड को उठाने का खेल युग्मों जैसे EUR/GBP और GBP/CHF में विशेष रूप से देखा गया। US डॉलर के विरुद्ध पाउंड के विषय में, 1.2667 के स्तर से मंगलवार को लड़कर, 1.3000 की एक सांकेतिक ऊँचाई पर पहुँचकर यह बृहस्पतिवार तक 330 अंकों से अधिक बढ़ सका। उसके बाद, एक मजबूत वापसी हुई, और युग्म ने सप्ताह को लगभग उसी स्थान पर समाप्त किया जहाँ से इसने प्रारंभ किया, 1.2870 के क्षेत्र में;
  • USD/JPY. वह संतुलन जो येन के एक सुरक्षित स्थान के आकर्षण और जोखिम में निवेशकों की रुचि के बीच एक सप्ताह पूर्व उत्पन्न हुआ, बल्कि अधिक आशाजनक निवेश भी, दूसरे वाले की ओर स्थानांतरित हुआ। परिणामस्वरूप, युग्म उद्धरण ऊपर की ओर गया, और सप्ताह के अंत तक, 109.76 येन पहले ही डॉलर के लिए भुगतान किए जा रहे थे;
  • क्रिप्टोकरेंसियाँ। एक प्रसिद्ध उपन्यासकार के नाम की व्याख्या करते हुए, एक व्यक्ति कह सकता है: सकारात्मक खबरों के बीच में "क्रिप्टो फ्रंट पर सभी शांत" डिजिटल परिसंपत्तियों के साथ एक लाइसेंस प्राप्त करने के लिए थाईलैंड स्टॉक एक्सचेंज की योजनाएँ हैं। हालाँकि, इस पहल का समय अभी तक ज्ञात नहीं है। एथेरियम नेटवर्क में कॉन्सटैंटिनोपल हार्ड फॉर्क को असुरक्षा की भावना के निष्कासन तक अनिश्चित रूप से स्थगित किया जाता है। सामान्यत:, उनका शासन एक पूर्ण अनिश्चितता है। भले ही Gate.io एक्सचेंज से चुराए गए ETC टोकन कुछ कारण से अटैकर्स द्वारा उनके कार्य के लिए कारणों की व्याख्या किए बिना लौटा दिए गए।
    इस धुँधले समाचार की पृष्ठभूमि पर, युग्म BTC/USD सपाट है। उसी समय, इसके दोलनों की परास, बुधवार से प्रारंभ करते हुए, लगातार घट रहा है। बाद में बिटकॉइन, लाइटकॉइन, रिप्पल, और अन्य शीर्ष ऑल्टकॉइन ने भी पार्श्व गति की ओर गति की। और भले ही एथेरियम हानि की आंशिक रूप से पुनर्प्राप्ति कर सका। परिणामस्वरूप, सात दिनों में ETH/USD युग्म में गिरावट केवल लगभग 5% थी।

 

आने वाले सप्ताह के लिए पूर्वानुमान के विषय में, कई विश्लेषकों की रायों के साथ-साथ तकनीकी और आरेखीय विश्लेषण की विभिन्न पद्धतियों के आधार पर किए गए पूर्वानुमानों को सारांशित करते हुए, हम निम्नलिखित कह सकते हैं:

  • EUR/USD. यूरोपियन करेंसी से संबंधित प्रमुख निवेशक चिंताओं को ऊपर सूचीबद्ध किया गया है। हालाँकि, यूरोप में हर चीज इतनी बुरी नहीं है। निम्न यूरो एक्सचेंज दर के कारण, PMI सक्रिय सूचकांक अब और नहीं गिरता है, और कई घटक यूरोजोन अर्थव्यवस्था के स्थरीकरण की ओर संकेत करते हैं। इसके अलावा, बाजार शुरुआती पतझड़ 2019 में प्रतिज्ञाबद्ध ECB ब्याज दर के लिए प्रतीक्षा कर रहा है। US डॉलर के विषय में, यहाँ, इसके विपरीत, निकट अवधि में अन्य दर वृद्धि की संभावना व्यवहारिक रूप से शून्य है। अर्थव्यवस्था की आगे वृद्धि भी संदेहजनक है। विशेषज्ञ विश्वास करते हैं कि राजनैतिक संकट और सरकारी कार्य का वर्तमान अवसान वार्षिक GDP में 0.5-0.75% की गिरावट की ओर ले जा सकता है।
    यह सब यूरो के संभावित सुदृढ़िकरण और बियरिश से बुलिश में आगामी रुझान परिवर्तन के बारे में बात करने करने के लिए 45% विश्लेषकों को अनुमति देते हैं। तत्काल लक्ष्य 1.1450 में दो-माही बढ़ते चैनल, फिर 1.1500 और 1.1570 के स्तरों में केंद्रीय लाइन है। 15% ऑस्सिलेटर्स जो संकेत देते हैं कि युग्म को अधिक बेचा जाता है इस परिदृश्य के साथ सहमत हैं।
    शेष 85% ऑस्सिलेटर्स, के साथ-साथ 100% रुझान इंडिकेटर्स को H4 और D1 पर, लाल रंग दिया जाता है। 55% विशेषज्ञ युग्म की आगे गिरावट पर भी जोर देते हैं। समर्थन स्तर 1.1300, 1.1270 और 1.1215 हैं।
    बृहस्पतिवार, जनवरी 24 को ब्याज दरों पर ECB निर्णय को आगामी सप्ताह की घटनाओं के बीच नोट किया जा सकता है। हालाँकि, लगभग सौ प्रतिशत प्रायिकता के साथ दर अपरिवर्तित रहेगी और इसलिए यह निर्णय युग्म के उद्धरण को प्रभावित नहीं करेगा। इसमें से और अधिक रुचि ग्रेट ब्रिटेन की पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री थेरेसा मे का भाषण है, जहाँ उन्हें EU से देश को छोड़ने के लिए उनकी बैकअप योजना की घोषणा करनी चाहिए;

जनवरी 21 - 25, 2019 के लिए फॉरेक्स पूर्वानुमान और क्रिप्टोकरेंसियाँ पूर्वानुमान1

  • GBP/USD. प्राकृतिक रूप से, ब्रेक्सिट से जुड़ी हर चीज पाउंड के उद्धरणों को सीधे ही प्रभावित करती है। और यहाँ आगे के विकासों के लिए कई विकल्प हैं, जो ब्रिटिश करेंसी को एक जोखिमपूर्ण और अपूर्वानुमेय संपत्ति बनाते हैं।
    चुनावों की प्रायिकता क्या है? क्या मै सरकार कॉर्बिन सरकार में बदलेगी? यूरोपियन संघ के साथ कठिन “संबंध विच्छेद” की कितनी संभावना है? और क्या EU समझौता के अनुच्छेद 50 के अनुरूप “संबंध विच्छेद” के समय को स्थगित किया जाएगा? क्या किसी नए जनमत संग्रह का कोई अवसर है? और क्या बड़े पैमाने वाले विरोधों और दंगों के लिए यह जनमत संग्रह कारण नहीं होगा?
    प्रश्न, प्रश्न, प्रश्न ... और पूर्ण अनिश्चितता, जो अफवाहों और सभी प्रकार की अटकलों के लिए उपजाऊ जमीन है। ऐसी परिस्थितियों में, 40% विशेषज्ञ विश्वास करते हैं कि युग्म के पास अभी भी वृद्धि के लिए संभावना है, 40% इसकी गिरावट के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं, और शेष बड़ी स्पष्टता के लिए प्रतीक्षा करने और विकासों को सावधानीपूर्वक देखने हेतु सलाह देते हैं।
    समर्थन क्षेत्रों 1.2800-1.2830 और 1.2615-1.2645 में है। अवरोध स्तर 1.2920, 1.3000 और 1.3070 हैं;
  • USD/JPY. अधिकांश विशेषज्ञ (60%), 90% ऑस्सिलेटरों के साथ सहमति में, जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों और येन में एक गिरावट के प्रति पूँजी बर्हिवाहों की निरंतरता की अपेक्षा करते हैं। इस स्थिति में, युग्म 110.30 की ऊँचाई और फिर अन्य 100 -130 अंक ऊँचाई- 2017-18 के एक मजबूत समर्थन/अवरोध स्तर की ओर क्षेत्र 111.55 में बढ़ सकता है।
    युग्म को अधिक खरीदा जाता है यह संकेत देते हुए एक वैकल्पिक दृष्टिकोण का 40% विश्लेषकों, D1 पर आरेखीय विश्लेषण और 10% ऑस्सिलेटरों द्वारा समर्थन किया जाता है। मुख्य समर्थन स्तर 109.00 और 107.75 हैं;
  • क्रिप्टोकरेंसियाँ। संपूर्ण पिछले सप्ताह के लिए, BTC/USD युग्म $3,570-3,800 के एक बहुत सँकरे परास में ट्रेड कर रहा था। आमतौर पर, ऐसी शांति मजबूत मूल्य गतियों की एक अग्रदूत है। 45% विश्लेषक विश्वास करते हैं कि युग्म इस चैनल की निम्न सीमा को पार करने का प्रयास करेगा, यदि सफल रहा, तो $3,200-3,250 के क्षेत्र में 2018 की निम्नताओं की ओर गिरने की अपेक्षा की जाती है। थोड़े और विशेषज्ञ (55%), इसके विपरीत, एक ऊपरी उछाल की अपेक्षा करते हैं। लक्ष्य युग्म को $3,850-4,215 की ओर लौटाना है। इस आशावाद के लिए कारण क्रिप्टो बाजार के पूँजीकरण में एक निश्चित वृद्धि है, जो, जनवरी 13 के साथ तुलना करके, $130 बिलियन के अंक पर पहुँचकर, लगभग 5% तक बढ़ी।

 

रोमन बुटको, NordFX 

 

सूचना: इन सामग्रियों को वित्तीय बाजारों पर कार्य करने के लिए निवेश या मार्गदर्शन हेतु एक अनुशंसा नहीं माना जाना चाहिए: वे केवल सूचनात्मक प्रयोजनों के लिए हैं। वित्तीय बाजारों पर ट्रेडिंग जोखिमपूर्ण है और जमा किए गए धन की संपूर्ण हानि की ओर ले जा सकता है।


« व्यापार के मूल तत्वों को सीखना
प्रशिक्षण
प्राप्त करना
बाजार में नए हैं? प्रयोग करें “शुरूआत करना” खंड
प्रशिक्षण शुरू करें
हमारे साथ चलें (सोशल नेटवर्क में)